🛕 कहरा कुटी आश्रम

Kahra Kuti Ashram – Saharsa, Bihar

कुटी एवं साधना-स्थली का इतिहास

कहरा ग्राम स्थित कुटी परमपूज्य मौनी बाबा की मुख्य साधना भूमि रही है। बाबा का वार्षिक जीवनक्रम अत्यंत नियमित और अनुशासित था — वे वर्ष के छह महीने काशी, तीन महीने कहरा कुटी और तीन महीने देश के अन्य तीर्थों एवं वनों में भ्रमण में व्यतीत करते थे।

काशी प्रवास के दौरान बाबा अस्सी संगम के निकट स्थित बड़ा जगन्नाथ जी मंदिर परिसर में ठहरते थे। रात्रि में वे श्मशान साधना के लिए विदा होते थे, और संध्या समय अपने हाथों से बनाए गए भोजन में से भूखे साधुओं को तृप्त करते थे। कहरा कुटी में वे लोक कल्याण की साधना करते थे। यह कुटी केवल एक भजन स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, ग्रामीण शिक्षा और स्वतंत्रता संग्राम की गतिविधियों का प्रेरक केंद्र रही है।

आज भी देश-विदेश से श्रद्धालु यहाँ दर्शन, ध्यान और शांति प्राप्त करने आते हैं।

✨ कहरा कुटी की अलौकिक माटी एवं रोगमुक्ति

पुस्तक "ऐसे थे सद्गुरु हमारे" के अनुसार, कहरा कुटी की मिट्टी और आबोहवा में एक अलौकिक दैविक ऊर्जा विद्यमान है। जब असाध्य रोगों से पीड़ित लोग, डॉक्टरों द्वारा उपेक्षित होकर यहाँ आए, तो वे पूर्णतः स्वस्थ होकर लौटे।

भक्तों के माध्यम से रोगोपचार

बाबा स्वयं किसी को दवा नहीं देते थे, बल्कि अपने अधिकृत भक्तों (जैसे पं० चिरंजीव झा, ठाकुर प्रसाद सिंह, पं० जगदीश झा, सियाराम मंडल, पं० जलधर झा एवं अवध नारायण सिंह) में शक्ति का संचार कर देते थे। वे बाबा के आदेशानुसार कोई भी जड़ी-बूटी उठाकर मरीज को दे देते थे और वह रोगमुक्त हो जाता था।

संतान प्राप्ति व मनोरथ सिद्धि

कहरा कुटी की पवित्र धूलि का स्पर्श पाकर अनगिनत संतानहीन दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति हुई। बाबा के आशीर्वाद से ही मधेपुरा के प्रसिद्ध डॉ० सतीश ने विपुल यश और ऐश्वर्य अर्जित किया था। आज भी सच्चे विश्वास से आने वालों के मनोरथ पूर्ण होते हैं।

"मिट्टी के कण-कण में सांख्य और कर्मयोग की सरल पंक्तियाँ लिखी हैं। बाबा आज भी हमारे बीच अदृश्य रूप में सच्चे पथ-प्रदर्शक के रूप में विद्यमान हैं। बस श्रद्धा और विश्वास के संबल की आवश्यकता है।"

आगंतुकों के लिए नियम

  • आश्रम में शांति बनाए रखें
  • सादे और शालीन वस्त्र पहनें
  • धूम्रपान और मांसाहार वर्जित है
  • मोबाइल साइलेंट रखें
  • आश्रम की स्वच्छता बनाए रखें
दर्शन समय

प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक


पता

मौनी ग्राम कहरा, जिला सहरसा, बिहार


संपर्क
919920952453
🏠 आवास सुविधा

आश्रम में सीमित आवास की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

  • ध्यान कक्ष
  • सत्संग भवन
  • भोजन की व्यवस्था
  • पार्किंग सुविधा